फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के डाउनटाउन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने पुलवामा पुलिस और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स की सहायता से पुलवामा से 2 ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि लश्कर कमांडर रियाज सथरगुंड ने उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा के राजोरी कदल इलाके में एक ठिकाना बनाने के लिए कहा था। इस पर सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें एक घर में बनाए गए ठिकाने का पता चला। हालांकि वह खाली था। पुलिस ने बताया कि घर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें