अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को अचलबाग इलाके में एक छोटी आईईडी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोकरनाग अचबल रोड पर एक संदिग्ध वस्तु मिली थी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर यह आईईडी मिली है वह पत्थर की खदान के पास है। इसके कारण कुछ देर के लिए कोकरनाग-अचबल रोड पर यातायात को रोक दिया गया था। संवाद