फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में हथलंगा नाले से हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के हथलंगा नाले से शनिवार को सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इलाके में छिपाए गए जखीरे के संबंध में विशेष सूचना मिली थी। इसके आधार पर बारामुला पुलिस और सेना की तीन राजपूताना के जवानों ने शनिवार तड़के हथलंगा नाला सहित उड़ी सेक्टर के आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक एके-47 राइफल, एक एके मैगजीन, 28 एके-47 गोलियां बरामद हुईं। इन सबको पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें