फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सीमावर्ती गांव बहादुरपुर में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, ड्रोन कनेक्शन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 May 2026 12:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत में खेत की जुताई के दौरान ड्रोन से गिराया गया एक संदिग्ध नशीला पैकेट बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पैकेट को कब्जे में लिया और एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध बैग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के बॉर्डर इलाके में सुरक्षाबलों ने ड्रोन से गिराए गए एक संदिग्ध पैकेट को बरामद किया है जिसमें नशीले पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है।

यह पैकेट बिश्नाह क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत में उस समय मिला जब एक स्थानीय किसान अपने खेत की जुताई कर रहा था। किसान ने संदिग्ध वस्तु देखकर तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर पैकेट को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री में हेरोइन होने की आशंका है, जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) को भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पैकेट ड्रोन के जरिए सीमा पार से गिराया गया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें