राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के माइक्रोबायलॉजी विभाग में नवंबर 2010 से लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सुशील कुमार का चयन एम्स नई दिल्ली के लिए हुआ है। मूल रूप से भिनगढ़ी, गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी सुशील कुमार ने बताया कि अब वह शीघ्र ही एम्स नई दिल्ली में अपनी ज्वानिंग देंगे। सुशील का एम्स के लिए चयन होने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत व समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है।