फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लाल बाजार में 1.20 करोड़ की आवासीय संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। थाना लाल बाजार की पुलिस ने शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत 1.20 करोड़ से अधिक मूल्य की डबल स्टोरी आवासीय इमारत कुर्क की। कुर्क की गई संपत्ति 8 मरला जमीन पर बनी है और यह जमीन मखदूमी निवासी सिख बाग, लाल बाजार के नाम है। यह कार्रवाई थाना लाल बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई है। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत संपत्ति कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। कुर्की की कार्रवाई एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ईदगाह की मौजूदगी में अंजाम दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें