फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पट्टन में हेड क्लर्क पर खुद को जेडईओ बता कार्य करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला जिले के पट्टन के जोनल एजुकेशन ऑफिस (जेडईओ) में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एक हेड क्लर्क ने जेडईओ के नकली दस्तखत किए अपनी मर्जी से छुट्टियां मंजूर की और जब कोई रेगुलर जेडईओ मौजूद नहीं था तो उसने मनमाने ढंग से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई। सूत्रों ने बताया कि पट्टन के जेडईओ ऑफिस में तैनात हेड क्लर्क गुलाम मोहिउद्दीन कथित तौर पर 1 मई, 2026 से खुद को जेडईओ बताते हुए काम कर रहा है क्योंकि इस एजुकेशनल ब्लॉक में तब से कोई भी जेडईओ आधिकारिक तौर पर तैनात नहीं है। शिक्षकों ने सीनियर असिस्टेंट पर ऐसा माहौल बनाने का भी आरोप लगाया जहां कथित तौर पर सरकारी काम-काज निजी रसूख और पैसों के लेन-देन के जरिए किए जाते थे। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला अभी जांच के दायरे में है और इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग इन आरोपों को गंभीरता से ले रहा है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें