श्रीनगर। शहर से सटे क्षेत्र के बीच गोगो चेकपोस्ट के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाम कादिर वानी निवासी नवा कदल श्रीनगर के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोटें और शरीर पर कई अन्य चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी बोन एंड जॉइंट अस्पताल बरजुल्ला ले जाया गया जहां उन्हें बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद