फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में हंदवाड़ा-कुपवाड़ा के खिलाड़ियों ने झटके चार कांस्य पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में खेलो इंडिया सेंटर हंदवाड़ा-कुपवाड़ा के खिलाड़ियों ने झटके चार कां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। तमिलनाडु के चेन्नई में 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 25वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में खेलो इंडिया वुशु सेंटर हंदवाड़ा-कुपवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में केंद्र के छह खिलाड़ियों (चार लड़कियां और दो लड़के) ने भाग लिया था जिनमें से चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पदक जीते। पदक विजेताओं में बालिका वर्ग में महविश राशिद (-52 किग्रा) व जैनब जावेद (-75 किग्रा) और बालक वर्ग में उमर रियाज (-85 किग्रा) व तौहीद (-48 किग्रा) शामिल हैं। केंद्र प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें