कुपवाड़ा। पुलिस ने एक महिला को शुक्रवार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिले के गुलगाम के मागरे मोहल्ला में नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने एक महिला को जांच के लिए रोका। महिला की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला नायमा बेगम निवासी करनाह, वर्तमान निवासी मागरे मोहल्ला गुलगाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद