संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में गांदरबल पुलिस की ओर से आयोजित सिंथेटिक टर्फ किजपारा, कंगन में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में थंडर स्पाइकर्स वायिल ने वैली स्टार चेरवन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में सब-डिवीजन कंगन की आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे स्थानीय युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क और एकता को बढ़ावा मिला। फाइनल समारोह की अध्यक्षता डीवाईएसपी डीएआर गांदरबल ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह पहल युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने, एकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी के लिए एक सकारात्मक मंच के रूप में खेल को बढ़ावा देने के लिए पुलिस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संवाद