बारामुला। युवा सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सेवाएं और खेल निदेशालय ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई खेलों में लीग का आयोजन कर रहा है। सोमवार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक-स्तरीय चयन ट्रायल्स की शुरुआत की गई। इस ट्रायल्स में अंडर 17 व 19 वर्ष की आयु वर्ग के हजारों युवा उत्साही उम्मीदवारों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। चयन परीक्षण जिले के शेष सभी ब्लॉकों में 19 फरवरी तक जारी रहेंगे। संवाद