बारामुला। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से बारामुला पुलिस ने टप्पर इलाके में विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वैध दस्तावेजों के बिना सड़क पर चल रहे सात वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में छह मोटरसाइकिलें और एक लोड कैरियर शामिल है। इसके अलावा, यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आठ अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। बारामुला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। संवाद