बांदीपोरा। पूर्व मंत्री और बांदीपोरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने ज़िला प्रशासन से कश्मीर घाटी में बर्फबारी की भविष्यवाणी करने वाली मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी एहतियाती और तैयारी के उपाय करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खराब मौसम की स्थिति में लोगों को बेवजह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पहले से तैयारी जरूरी है। मजीद ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरी इंतजाम किए जाएं। संवाद