श्रीनगर। सेना ने 15 से 20 जनवरी तक चिनार नौजवान क्लब, उड़ी में रोजगार मेला आयोजित किया। इसका मकसद बेरोजगार पढ़े-लिखे युवाओं को सशक्त बनाना था। इस पहल का फोकस विभिन्न सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की रोजगार योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना, रोजगार से संबंधित शिकायतों का समाधान करना और सार्थक रोजगार के अवसरों तक पहुंच को आसान बनाना था। यह रोजगार मेला डैगर डिवीजन की ओर से रीचा फाउंडेशन के सहयोग से चिनार कोर की देखरेख में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। संवाद