श्रीनगर। बेमिना इलाके में स्थित गौसिया कॉलोनी पार्क के पास सोमवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन नियंत्रण खोकर पास की इमारत की दीवार से जा टकराया। इससे दीवार का एक हिस्सा टूट गया और मलबा फैल गया। दूसरे वाहन के अगले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा जबकि एक वाहन पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद