श्रीनगर। पुलवामा जिले के पांपोर क्षेत्र और बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पांपोर के वुईयन इलाके में सड़क फिसलन भरी होने के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं दूसरी घटना गुरेज घाटी के खोपरी चोरवान गांव के पास हुई, जहां एक कार फिसलकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। वाहन गुरेज से बांदीपोरा की ओर जा रहा था, जब बर्फ जमी सड़क पर चालक का नियंत्रण खो गया। हादसे में चालक घायल हो गया। संवाद