बारामुला। सोपोर पुलिस ने नौपोरा कलां में ड्रग विभाग के साथ कार्रवाई करते दवा की दो दुकानों को सील कर दिया। यहां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। ये दुकानें शफीक उल हसन और मोहम्मद रफी गनी की ओर से चलाई जा रही थीं। दोनों ही नौपोरा कलां, सोपोर के निवासी हैं। संवाद