बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस चौकी वारपोरा के अधिकार क्षेत्र के बोटिंगू इलाके में छापा मारा। इस दौरान जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिर अहमद मीर तथा फिरोज अहमद मल्ली दोनों निवासी मालपोरा, वारपोरा, सोपोर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 5,050 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। संवाद