फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 273 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान 273 ग्राम हेरोइन बरामद कर नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चौकी परिगाम की पुलिस ने लर्वे की तरफ से परिगाम आ रही स्कूटी को रोका। स्कूटी सवार दोनों लोगों को रोक कर तलाशी ली गई तो इनसे लगभग 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद असलम मलिक निवासी हांजी मोहल्ला बोंगाम काकापोरा और नासिर अहमद डार निवासी न्यू कॉलोनी काकापोरा के रूप में हुई है। इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें