पुलवामा। पुलिस ने नाका जांच के दौरान शनिवार को मादक पदार्थों के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजपोरा रोड पर ईदगाह क्रॉसिंग पर बाइक को रोका। बाइक पर सवार लोगों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 369.5 ग्राम चरस और 7 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी नजीर अहमद शेख निवासी मुर्रान पुलवामा और गुलजार अहमद दरजी निवासी मुंरान पुलवामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अपराध की घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली। संवाद