श्रीनगर। बडगाम के ओमपोरा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार ओमपोरा फ्लाईओवर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दो लोगों के कब्जे से हेरोइन और चरस बरामद की गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। आरोपी चालक बिलाल अहमद खान निवासी बथर बडगाम और इरशाद अहमद कुच्चे निवासी मुनिपप्पी बडगाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद