श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए। आरोपियों की पहचान जहूर अहमद भट निवासी ओमपोरा बडगाम और आमिर अहमद गोजरी निवासी मोहनपोरा बडगाम के रूप में हुई। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 47.38 ग्राम चरस बरामद हुई। एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद