फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोनपाह में ट्रक हाई-टेंशन तार से टकराया, चालक गंभीर रूप से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले के बेरवाह क्षेत्र के सोनपाह इलाके में रविवार को एक ट्रक हाई-टेंशन बिजली तार से टकरा गया। करंट लगने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब चालक द्वारा संचालित ट्रक अनजाने में ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन ओवरहेड तार से टकरा गया। परिणामस्वरूप चालक को करंट का जोरदार झटका लगा। चालक की पहचान 48 वर्षीय फिरोज अहमद लोन निवासी बोगाम गांव कुलगाम के तौर पर हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत बेरवाह के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें