फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, तीन टिप्पर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस ने जिले के देलिना इलाके में खनिजों के अनधिकृत खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की है। विश्वसनीय सूचना और नियमित निगरानी के दौरान, इंचार्ज पुलिस पोस्ट देलिना के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवैध रूप से रेत के खनन और परिवहन में शामिल तीन टिप्परों को रोका और जब्त कर लिया। वाहनों को खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई अवैध खनन पर रोक लगाने, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और पर्यावरण व खनन कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें