बारामुला। अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में बारामुला के भूविज्ञान एवं खनन विभाग और पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन की टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से रेत ले जा रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस व भूविज्ञान एवं खनन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर बिना वैध परमिट या जरूरी दस्तावेजों के रेत ढोते पाए गए। टीम ने मौके पर ही तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। संयुक्त टीम ने एमएमडीआर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद