श्रीनगर। पुलिस की ओर से जारी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत वीरवार को जिला के मागाम क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 609 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और चरस को जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अख्तर अब्बास भट निवासी येगिपोरा मगाम, सुहैल भट निवासी कुचायपोरा मगाम, सैयद उबैद -उल- आशिक निवासी येगिपोरा मगाम के रूप में हुई है। संवाद