कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पकड़े ड्रग तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम को तेज करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार को अलग-अलग अभियानों में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना हंदवाड़ा और थाना विलगाम में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।