शोपियां में बरामद की गई भांग। स्रोत पुलिस
शोपियां। पुलिस ने थाना केलर क्षेत्र के थिरान कंडी केलर में वीरवार को एक मकान से 11.865 किलो भांग बरामद की। पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर थाना केलर की टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में थिरान कंडी केलर निवासी मोहम्मद शफी खांडे के रिहायशी परिसर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान के आंगन से 10.283 भांग बरामद की गई। वहीं थिरान कंडी केलर निवासी इरशाद अहमद खांडे के रिहायशी परिसर से 1.582 किलो पिसी हुई भांग बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद