बारामुला में पकड़ा चोरी का आरोपी और बरामद सामान। स्रोत पुलिस
बारामुला। बडगाम पुलिस ने चोरी एक मामले को सुलझाने का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खोर शीराबाद के एक निवासी ने लिखित शिकायत दी थी कि 5 अप्रैल की देर रात हंजिवेरा स्थित उसकी दुकान की खिड़की तोड़ कर अज्ञात लोग सामान चुराकर ले गए। आरोपी मुज्जफर अहमद डार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उसने वारदात में संलिप्तता स्वीकर कर ली। उनकी निशानदेही पर उसके घर पर एक टीन के शेड में छिपा कर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया। इसमें एक गैस सिलिंडर, चाय के पैकेट, चावल, बैटरियां व अन्य वस्तुएं शामिल थीं। थाना पट्टन में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद