फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्कूल में छात्रा की मौत के बाद शिक्षक निलंबित, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त निदेशक उत्तर जांच अधिकारी नियुक्त, तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। डायरेक्टर स्कूल ऑफ एजुकेशन कश्मीर ने जिले में स्कूल परिसर के अंदर कक्षा तीसरी की छात्रा की मौत के बाद एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। आदेश के अनुसार शाहिदा अख्तर, शिक्षक यूपीएस बांदपोरा, जोन द्रुगमुला, कुपवाड़ा को दुखद घटना की जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान, वह मुख्य शिक्षा अधिकारी, कुपवाड़ा के कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। निदेशालय ने हकीम तनवीर अहमद, संयुक्त निदेशक उत्तर को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है ताकि इस अप्रिय घटना के कारण बने हालात की गहन जांच की जा सके। जांच अधिकारी को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें