श्रीनगर। बडगाम पुलिस के पदोन्नत हुए सहायक सब-इंस्पेक्टरों को रैंक देने के लिए बडगाम के जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को पिपिंग सेरेमनी हुई। इसकी अध्यक्षता एसएसपी बडगाम निखिल बोरकर ने की। इसमें डीएसपी गुलाम मोहिउद्दीन भी शामिल हुए। इस मौके पर एसएसपी ने अधिकारियों को पदोन्नति के लिए बधाई दी और उनके सर्विस रिकॉर्ड व व्यवहार की तारीफ की। उन्हें याद दिलाया कि अधिकार के साथ जिम्मेदारी बढ़ती है। एसएसपी ने उनसे मिसाल कायम करने, अनुशासन और कानून का राज बनाए रखने की अपील की। संवाद