पुलवामा में कबड्डी लीग। स्रोत आयोजक
पुलवामा। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलवामा कबड्डी लीग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सेक्रेटरी, युवा सेवा एवं खेल शाहिद इकबाल चौधरी, स्पोर्ट्स काउंसिल की सेक्रेटरी नुजहत गुल, पुलवामा के विधायक वहीद उर रहमान पारा, पांपोर के विधायक जस्टिस हसनैन मसूदी, राजपोरा के विधायक गुलाम मोहिउद्दीन मीर और अन्य मेहमान मौजूद रहे। इस डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन पुलवामा के डोडुरा निवासी जाने-माने प्रो कबड्डी खिलाड़ी आमिर वानी और लोकप्रिय खेल आयोजक इरफान सरकार ने स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया है। संवाद