बारामुला। पुलिस ने रविवार को फल मंडी क्रॉसिंग पर नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई। इस दौरान आरोपी के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए जिसमें फॉस्फेट की कुछ बोतलें और चरस शामिल है। आरोपी शमीम जावेद शाह निवासी निहारपोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की कर रही है। संवाद