संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग ने रविवार को कंपोजिट रीजनल सेंटर बेमीना में एलिम्को के सहयोग से कृत्रिम अंग सहायता वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर में दिव्यांग लोगों के लिए कृत्रिम अंग सहायता के महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। इस दौरान तकरीबन 30 लाभार्थियों में कृत्रिम अंग वितरित किए गए। वहीं कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों का कहना था कि इस तरह के शिविरों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाते हैं ताकि यह लोग भी समाज में सक्रिय रूप से भाग लेने में सक्षम बन जाएं। शिविर के दौरान महिलाओं के सशक्तीकरण संकल्प हब व एलिम्को का स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे। संवाद