अनंतनाग। पुलिस ने श्रीगुफवारा में नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है।
थाना श्रीगुफवारा की टीम ने हुगाम क्रॉसिंग पर मोटरसाइकिल रोकी। बाइक को पोशक्रीरी निवासी हुजैफ भट चला रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 6.09 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे प्रारंभिक मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां वह नशीली दवाओं के सेवन में पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद