फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमरनाथ यात्रियों ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहलगाम। श्री अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु सौरव पांडेय ने यात्रा को लेकर किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का श्रेय सुरक्षा बलों और प्रधानमंत्री को जाता है। सौरव पांडेय ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुचारु यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशासनिक सहयोग सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हर कदम पर सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनी हुई है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं और पूरे यात्रा मार्ग पर उत्साह एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें