फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भारी बारिश के बीच अमरनाथ यात्रियों की मदद में जुटी पुलिस

विज्ञापन
भारी बारिश के बीच श्रद्धालु की मदद करता पुलिसकर्मी। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा के दौरान हो रही बारिश के बीच अनंतनाग पुलिस ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश करते हुए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता जारी रखी। विशेष रूप से बुजुर्ग और जरूरतमंद यात्रियों की मदद कर पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील रवैये का परिचय दिया। पुलिसकर्मी यात्रियों का सामान उठाने, उन्हें पेयजल उपलब्ध कराने तथा बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कंधों का सहारा देकर पवित्र गुफा की ओर उनकी यात्रा को सुगम बनाने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने पुलिस कर्मियों की इस सहायता और मानवीय व्यवहार के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यात्रियों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान पुलिस द्वारा दी गई मदद ने उनकी यात्रा को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें