अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर में सोमवार को एक काफिले में शामिल वाहन से उतरते समय गलती से गोली चलने से सेना का एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना शाम के करीब उस समय हुई जब जवान श्रीनगर के ''''आर सेंटर'''' में उधमपुर से आए एक काफिले में शामिल वाहन से नीचे उतर रहा था। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए बादामबाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।