शोपियां। किगाम चौकी की पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस बरामद की। अधिकारियों ने बताया कि अरीबाग पीरपोरा में नाके के दौरान दो संदिग्धों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 508 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी तारिक अहमद मल्ला और फरदीन अहमद मल्ला निवासी उथमुल्ला पुलवामा के खिलाफ थाना शोपियां में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद