फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्किम्स में गजेटेड पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) सौरा में गजेटेड पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि को अब 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पात्रता शर्तों के निर्धारण के लिए कट-ऑफ तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 28 दिसंबर 2025 ही रहेगी। यह नोटिस सभी संबंधित उम्मीदवारों की जानकारी के लिए जारी किया गया है, ताकि जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकें। यह भर्ती स्किम्स में गजेटेड पदों से संबंधित है। यह विस्तार आदेश जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें