बारामुला। घाटी में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीआईजी नॉर्थ कश्मीर मकसूद-उल-जमां ने डीआईजी सीआरपीएफ नॉर्थ कश्मीर के साथ मिलकर सोपोर, बांदीपोरा और बारामुला के आस-पास के इलाकों में कई जगहों का मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके साथ पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंध जांचे। इलाके में शांति और पब्लिक सेफ्टी पक्का करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीआईजी ने स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की। संवाद