फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में विशिष्ट इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार देर शाम एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अर्रेह गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस को कुछ संदिग्ध मूवमेंट के इनपुट मिले जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 18 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। सूत्रों ने बताया कि अंधेरा होने के चलते सुरक्षाबलों द्वारा फ्लड लाइट्स भी इंस्टॉल की गई और सख्त घेराबंदी की गई। खबर लिखने तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें