श्रीनगर। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का 14वां वार्षिक स्थापना दिवस सोमवार को श्रीनगर में सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पाइप बैंड दस्ते के प्रभावशाली मार्च पास्ट के साथ हुई। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ कश्मीर के निदेशक इम्तियाज हुसैन मीर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता की और मार्च पास्ट में सलामी ली। समारोह में कमांडेंट मसरूर अहमद मीर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद