पुलवामा। पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और नशा मुक्त अभियान पर पुलवामा ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से हुआ। इस दौरान एक क्रिकेट मैच भी खेला गया। उपायुक्त बशारत कय्यूम और फाउंडेशन के अध्यक्ष वजाहत फारूक भट ने कार्यक्रम की अगुवाई की। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैच खेला। जर्सी पर 26 अंकित कर पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। संवाद