श्रीनगर। मंत्री सतीश शर्मा ने ईद के अवसर पर देशवासियों और जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल से मुबारकबाद दी। अपने संदेश में मंत्री ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस खास मौके पर जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में सद्भावना को मजबूत बनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन लेकर आएगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और भाईचारे को और मजबूत करने की भी कामना की। संवाद