श्रीनगर में निरीक्षण करते डायरेक्टर एग्रीकल्चर। स्रोत स्वयं
श्रीनगर। कश्मीर के निदेशक कृषि सरताज अहमद शाह ने मंगलवार को बीज गुणन फार्म अल्लोवपोरा और पदगामपोरा का निरीक्षण दौरा किया। उन्हाेंने कृषि गतिविधियों की समीक्षा के साथ बीज उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान निदेशक कृषि कश्मीर ने फार्मों के विभिन्न हिस्सों जिसमें बोई गई क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा फार्म प्रबंधकों, तकनीकी स्टाफ और क्षेत्रीय कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रही बीज गुणन पहलों की प्रगति का जायजा लिया। यह दौरा प्रभावी बीज गुणन कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा क्षेत्र के किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे कश्मीर में सतत कृषि विकास में योगदान मिलेगा। संवाद