पुलवामा में जब्त की मोटर बोट। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने रेत के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गगरीबल क्षेत्र में छापे मारे। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर दो मोटरबोट जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में रेयीस अहमद भट और सबजार अहमद भट दोनों निवासी बहू अवंतिपोरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरबोटों की मदद से झेलम नदी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे जिससे नदी के किनारों को नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अवंतीपोरा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद