कुलगाम। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने काजीगुंड जाकर पूर्व मंत्री पीरजादा गुलाम अहमद शाह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री इत्तू ने परिवार से बातचीत की। उनके दुख में सहभागी बनीं और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। उन्होंने दिवंगत नेता के जनसेवा और क्षेत्र के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण को हमेशा स्मरण किया जाएगा। संवाद