फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नूर शाह कॉलोनी में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुराने शहर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की दो टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (कमांड श्रीनगर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:43 बजे नूर शाह कॉलोनी, सैदापोरा में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कॉल मिलते ही मात्र एक मिनट के भीतर 8:44 बजे सफा कदल और नौशेरा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें